टिहरी ब्यूरो-
जनपद टिहरी गढ़वाल में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन नमामि गंगे के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी), टिहरी गढ़वाल द्वारा अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं पर्यावरण स्वच्छता जागरूकता अभियान विषय के अंतर्गत एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जामणीखाल,टिहरी गढ़वाल में किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, हिंदी विभाग ; डॉ अरविंद सिंह राणा द्वारा छात्र छात्राओं को प्लास्टिक उन्मूलन एवं जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण ह्रास के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापक डॉ पूनम गैरोला द्वारा भी छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक से होने वाले हानिकारक प्रभाव के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने सिंगल यूस प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने हेतु छात्र छात्राओं जागरूक किया।
प्राथमिक विद्यालय जामणीखाल के प्रधानाध्यापक बागड़ी द्वारा छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने आसपास स्वच्छता रखने हेतु प्रेरित किया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय जामणीखाल के छात्र छात्राओं द्वारा भी द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन विषय पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ जी०पी० थपलियाल द्वारा दूषित पर्यावरण से होने वाली हानियों के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया। साथ ही उनके द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार भी व्यक्त किया गया।
इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय जामणीखाल के समस्त अध्यापकों का सहयोग रहा।
अंत में पर्यावरण जागरूकता, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन की शपथ ली गई।
इस कार्यक्रम में 92 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।